शहडोल में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने CEO पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CEO द्वारा पंचायत में व्यापक स्तर पर लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए मालती सिंह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शहडोल में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने CEO पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत की अध्यक्ष, मालती सिंह ने जनपद के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अशोक मरावी पर भ्रस्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उपयंत्री होते हुए उन्हें SDO और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा, उनके द्वारा पंचायत में व्यापक स्तर पर लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए मालती सिंह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

CEO ने आरोपों को बनाया निराधार

दरअसल, मालती सिंह ने CEO पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उनके द्वारा जितने भी कार्य किए जा रहे है, वो गुणवत्ताहीन है। बिना सी.सी. जारी किए ही कार्य का भुगतान किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, अशोक मरावी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जनपद की सभी 87 पंचायतों में जो भी कार्य हो रहे हैं, वे सरकार के मानक के अनुसार ही हो रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1010879935″]

[dgv_vimeo_video id=”1010879168″]

शिकायत की होगी जांच

वहीं, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत की जांच करवाई जाएगी। साथ ही दूसरी शिकायत इंजीनियर को प्रभारी CEO बनाए जाने के मामले में इंजीनियर के स्थान पर नए CEO की पोस्टिंग जल्द की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1010880785″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews