Shahdol पुलिस ने की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर तस्करी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि घटना कल्याणपुर की है, जब पुलिस को मुखबिर द्वारा गांजा की बिक्री और तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर टीम का गठन किया गया। पढ़ें विस्तार से पूरा मामला...
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Shahdol News : मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर घुसकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 20 किलो से अधिक मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ₹300000 बताई जा रही है। फिलहाल उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि घटना कल्याणपुर की है, जब पुलिस को मुखबिर द्वारा गांजा की बिक्री और तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर टीम का गठन किया गया और एसपी की स्पेशल टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने मौके से 20 किलो 715 ग्राम गांजा बरामद किया है। बता दें कि आरोपी पेट्रोल पंप में काम करता है। हालांकि, उसका पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जांच-पड़ताल करने पर यह बात सामने आई है कि वह इस कारोबार में पिछले 6 महीने से जुड़ा हुआ है।

पूछताछ जारी

वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से गांजा शहडोल लाया करता था और उसे आसपास के क्षेत्र में भेजा करता था। जिसकी पहचान रोशन लाल तिवारी के रूप में की गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में और भी पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews