
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। हाल ही पटवारी और ASI की कुचलकर हत्या करने के बाद अब जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों पर भी जानलेवा हमला कर रहे है। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें रेत माफियाओं ने सरकारी रेत ठेकेदार निजी वाहन और चेकपोस्ट नाकों पर तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों पर फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देवलोद थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, घटना शहडोल जिले के अंतिम छोर स्थित देवलोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुखाड़ का है। जब आवेदक की शिकायत पर 2 आरोपी नीरज द्विवेदी और कमलाकांत को गिरफ्तार किया गया है। जिसपर बी. एन. एस. की धारा 296, 115 (2), 351 (3) 324 (5), 119 (1,2,3) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य 25 आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं।
घायलों का हो रहा इलाज
बता दें कि रेत का ठेका लिए ग्लोबल सहकार कंपनी का चेकपोस्ट नाका बनाया गया है। बीते दिन 40 से अधिक रेत माफिया हथियार से लैस होकर ठेकेदार के निजी वाहनों एवं चेकपोस्ट नाकों पर हवाई फायर कर ठेकेदार के कर्मचारियों पार जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले रेत ठेकेदार के 5 कर्मचारी गभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।
आरोपियों की तलाश जारी
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि जिले के मुख्य रूप से देवलोद व ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेत माफियाओं के आतंक देखने को मिला रहा है। अभी हाल में ही इस क्षेत्र में रेत माफियाओं ने रेत की कार्रवाई करने गए एक पुलिस अधिकारी ASI और एक पटवारी की ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। वहीं, अब जनप्रतिनिधि सहित आम लोगो को अपना शिकार बना रहे है। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

