Shahdol News: सड़क हादसे में व्यापारी समेत पत्नी की मौके पर मौत, बेटे की हालत गंभीर

train accident

Shahdol Road Accident : शहडोल में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें 2 की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें यहां…

उमरिया में हुआ हादसा

दरअसल, मामल उमरिया जिले में हुआ है। जब ट्रक की चपेट में आने से एक कार पुल के नीचे जा गिरी। जिसमें शहडोल निवासी व्यापारी और उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, उनके 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस हादसे से सभी लोग सदमे में हैं।

मोबाइल का था कारोबार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कार्तिकेय अग्रवाल मोबाइल का कारोबार करता था। जो अपनी शिक्षिका पत्नी कीर्ति अग्रवाल को इलाज के लिए जबलपुर लेकर गए थे। जिसके बाद सभी वहां से वापस शहडोल लौट रहे थे। बता दें कि मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था। इधर, हादसे की जानकारी लगते ही सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। फिलहाल, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उमरिया में ही रखा गया है। शहडोल लाने के बाद परिजनों द्वारा दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews