Shahdol – टैक्टर के नीचे सो रहे थे युवक, ट्राले ने मारी टक्कर, दबने से तीनों की मौत

shahdol

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में अभी बच्चों की मौत का मामला थमा ही नही था कि शुक्रवार-शनिवार (Friday Saturday) दरमियान देर रात भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । यहां खड़े ट्रैक्टर को ट्राले ने टक्कर मार दी,जिससे नीचे सो रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 (National Highway- 43) शहडोल-अनूपपुर (Shahdol-Anuppur) जाने वाले मुख्य मार्ग के ग्राम बटूरा की है।यहां ग्राम खामहीडोल के तीन युवक ट्रैक्टर में यूकेलिप्टस (Eucalyptus) की लकड़ी को लादकर ओरियंट पेपर मिल ला रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर खराब हो गया तो उन्होंने उसे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 ग्राम बटुरा के समीप सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और तीनों उसी के नीचे सो गए।

रात करीब तीन बजे के आसपास ट्राला क्रमांक एमपी 18 एच 4718 कोतमा (Kotma) की ओर से आ रहा था और उसने खडे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सारी लकडियां तीनों युवक पर जा गिरी, इससे चीख-पुकार मच गई, कोई मदद के आता इसके पहले ही तीनों की दबने से तड़प- तपड़ कर मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस (Shahdol Police) मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा।परिजनों को सूचना दे दी गई है, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। वही घटना के बाद गांव में मातम पस गया है।

इन तीनों युवकों की हुई मौत
जीवनदास मेहरा पिता रोशन मेहरा उम्र 22 वर्ष
भरोसा पलीहा पिता मंगल दिन पलिहा उम्र 45 वर्ष
मुकेश पाव पिता नत्थू पाव उम्र 25 वर्ष ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews