
Shahdol News : मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, देवहरा चौकी अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेज दिया है।
मौके से फरार चालक
वहीं, मृतकों की पहचान शंकर लाल बैगा पुत्र डोमारी बैगा उम्र 18 साल और किशन बैगा पुत्र लल्लू बैगा उम्र 21 साल के रुप में की गई है जो कि शहडोल जिला के बरतरा थाना बुढार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमरकंटक-बुढार मार्ग पर ईंट से लोड मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
तलाश में जुटी पुलिस
मामले में मृतक शंकरलाल के भाई सूरज बैगा का कहना है कि, मैं धिरौल में मजदूरी का काम करता हूं और मुझे छोड़ने वो लोग बरतरा से धिरौल आए थे। घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। साथ ही, पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

