अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

Indore

Scene of a car crash

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के शहडोल (Shahdol) में हुए एक सड़क हादसे (Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई| हादसा तब हुआ जब अज्ञात वाहन ने एक 108 एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी| हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों कि हादसे में मौत हो गई| मृतकों के शव गाड़ी की बॉडी को काटकर निकाला गया|

जानकारी के मुताबिक बीती रात शहडोल से बुढार की ओर जा रही 108 वाहन को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा लालपुर हवाई अड्डे के पास का है। । हादसे की खबर लगते ही बुढार पुलिस मौके पर पहुंची और 108 वाहन में फसे तीनो युवाको को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकलवा बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया।

NH43 पर 108 वाहन में सवार तीन युवक बुढार से शहडोल की ओर जा रहे थे जैसे ही लालपुर हवाई अड्डे के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन 108 वाहन को, जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में तीन युवकों कि मौत हो गई| तीनों युवक शहडोल के रहने वाले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews