
Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए-दिन किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब ब्योहारी थाने में पदस्थ ASI का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो
दरअसल, इस वायरल वीडियो में ASI वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इतनी शराब पी रखी है कि उन्हें होश नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया है। साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ASI का नाम जगत मनी बताया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1013559796″]
जनता में आक्रोश
पुलिस अधिकारी जनता की सुरक्षा के लिए होते हैं। इसलिए यह इनकी जिम्मेदारी भी होती है कि यह कानून व्यवस्था को बनाए रखें। वर्दी का खौफ लोगों में इतना अधिक है कि पुलिस वाले को लोग देखकर ही डर जाते हैं, लेकिन ASI का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की छवि पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों में इसका अलग आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

