शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेताओं ने कहा एनेस्थेसिया उसके विशेषज्ञ चिकित्सक से दिलवाने की व्यवस्था की जाये। जूनियर डॉक्टर से एनेस्थेसिया दिलवाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ न किया जाए।
Shahdol News

Shahdol News :  मेडिकल कॉलेज अस्पताल शहडोल में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यहाँ की व्यवस्थाओं पर किसी का ध्यान नहीं हैं जिससे मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में युवक कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन तो हैं लेकिन उन्हें चलाने वाला कोई नहीं है इसलिए वहां इनके संचालन के लिए रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति की जाए। सभी विभागों के विशेषज्ञों की नियुक्ति एवं रिक्त पदों की भर्ती की जाए।

जूनियर डॉक्टर दे रहे एनेस्थेसिया, ये मरीज की जान से खिलवाड़ 

नेताओं ने कहा एनेस्थेसिया उसके विशेषज्ञ चिकित्सक से दिलवाने की व्यवस्था की जाये। जूनियर डॉक्टर से एनेस्थेसिया दिलवाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ न किया जाए। प्रदेश का यह पहला संस्थान है जो हायर सेंटर होकर भी लोअर सेंटर को मरीज़ रेफर करता है। इस अव्यवस्था को समाप्त किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में ये नेता शामिल 

ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला, सबी खान बंटी, श्री नमो गर्ग, सनी खान, सोनू चौबे, अलीम खान एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews