Lok Sabha Election 2024: शाजापुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले 13 कर्मचारी निलंबित

लोकसभा चुनाव के समय चुनावी ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
Suspend

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में कुल 4 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान पड़ा। इसी बीच शाजापुर जिले के अंतर्गत लोकसभा चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर प्रशसान ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान प्रशासन ने कुल 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

13 कर्मचारी सेवा से निलंबित

मानव संसाधन नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। शाजापुर जिले के अंतर्गत मतदान चुनावी ड्यूटी में गैर हाजिर रहने वाले 13 सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये सभी कर्मचारी 13 मई को होने वाले चुनाव के समय अपने ड्यूटी में अनुपस्थि पाए गए थे।

ये कर्मचारी शामिल

अधिकारी की तरफ से सरकारी सेवाओं में कार्यरत रूकसाना अंसारी प्राथमिक शिक्षक, सरोज सदाफले भृत्य, विक्रमसिंह जायसवाल सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, अख्तर बी प्राथमिक शिक्षक अनिल घेघट भृत्य, राजेंद्र सोनी, रामचंद्र सोलंकी प्राथमिक शिक्षक, साधाना सोनी प्राथमिक शिक्षक, चंद्रशेखर देशमुख सहायक ग्रेड-3, भंवरलाल मालवीय सहायक लेखपाल, पर्वत राव बगेकर भृत्य, प्रभुलाल कराड़ा प्राथमिक शिक्षक और जगदीशचन्द्र बगोरिया उच्च माध्यमिक शिक्षक को निलंबित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews