शाजापुर के BKNS कॉलेज में छात्रो के दो गुटों में विवाद, 2 छात्र गंभीर रूप से घायल

शाजापुर के BKNS कॉलेज में छात्रो के दो गुटों में विवाद, 2 छात्र गंभीर रूप से घायल

शाजापुर।

पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज में कुर्सी पर बैठने को लेकर एक छात्र से हुई कहासुनी के बाद दूसरा छात्र बाहरी साथियों को लेकर कॉलेज आ गया. और छात्रों पर हमला बोल दिया. छात्रों पर चाकुओं से वार किए गए जिसमें 4 छात्र घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र महेंद्र भिलाला एवं दिलीप गुर्जर को इंदौर रेफर किया गया, दो अन्य छात्र अनिल गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है. लालघाटी पुलिस ने उक्त मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विशेष समुदाय के छात्रों द्वारा किए गए हमले के बाद देखते ही देखते पूरा शहर बंद हो गया.

इलाके में हालात तनावपूर्ण
इस घटना के बाद आरोपी छात्रों को निष्कासित करने की मांग को लेकर छात्र संगठन और घायलों के परिजन सहित अन्य छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों ने कॉलेज में तोड़फोड़ भी की. जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर तितर-बितर किया गया. जिससे नाराज लोगों ने थाने पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया. इस मामले में वर्ग विशेष के छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है जिसको देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है.

10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि जिस छात्र ने चाकू से हमला किया था, उसे पूर्व में घायल छात्रों से अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा था। इसी बात कर बदला लेने वह सुबह कॉलेज पहुंचा था। लालघाटी थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे की घटना है। छात्रों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews