शहडोल: ब्यौहारी स्टेशन के पास गुड्स ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, कोयला से लदी 6 बोगी हुई बेपटरी, कई यात्री ट्रेन प्रभावित

शहडोल: ब्यौहारी स्टेशन के पास गुड्स ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, कोयला से लदी 6 बोगी हुई बेपटरी, कई यात्री ट्रेन प्रभावित

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। जब कोयला से लदी 6 बोगी पटरी से उतर गई। जिस कारण कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग बंद कर दिया गया है। बता दें कि ब्यौहारी स्टेशन के पास गुड्स ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, हादसा तीसरे लाइन में इंट्री के दौरान हुआ। फिलहाल, राहत-बचाव कार्य जारी है।

यात्री ट्रेन प्रभावित

हादसे के बाद शक्तिपुंज एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रोक दिया गया। कई यात्री ट्रेन प्रभावित हो गई है जबकि कई अन्य ट्रेन रद्द होने की भी संभावना है। बता दें कि मालगाड़ी कटनी से सिंगरौली कोयला लेकर जा रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews