शुजालपुर में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

mp news

Train Accident: शुजालपुर (Shujalpur) रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इंदौर-रीवा ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची इस व्यक्ति ने छलांग लगा दी और ट्रेन के नीचे आ जाने से इसकी जान चली गई। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति प्लेटफार्म के दूसरी तरफ था। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही ये कोच के नीचे आ गया। अब तक मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है उसने चप्पल पहन रखी है और उसकी जेब से विदिशा का 1 दिन पुराना प्लेटफार्म टिकट मिला है। इसके अलावा कोई अन्य दस्तावेज व्यक्ति के पास से फिलहाल नहीं मिला है।

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पटरी पर शव को ढंककर जीआरपी रेलवे पुलिस थाना मक्सी को इस बारे में सूचित किया। मौके पर मौजूद रेलवे के पुलिसकर्मियों का कहना है कि इसने आत्महत्या की है। घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर 1 को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। इस मामले में मक्सी जीआरपी पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं और शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews