Shajapur News : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो शख्स की मौत, एक घायल

Shajapur News : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो शख्स की मौत, एक घायल

Shajapur Accident News : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,दरअसल, यहां रिछोदा-लड़ावद मार्ग के बीच 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह है मामला

बता दें कि ग्राम लड़ावद में मेडिकल संचालित करने वाला व्यक्ति जो अपनी मोटरसाइकिल से शाजापुर आ रहा था। उनके पीछे देवेंद्र बैठा था और अपने ससुराल ग्राम गुलाना से पत्नी से मिलकर लौट रहे गोविंद अहिरवार मोटरसाइकिल से लाहौरी घर आ रहे थे। इसी दौरान रिछोदा-लड़ावद के बीच दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विवेक तिवारी और गोविंद अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और देवेन्द्र घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।

पुलिस ने शुरु की जांच

गौरतलब है कि मृतक विवेक लड़ावद में मेडिकल दुकान चलाते हैं और प्रतिदिन शाजापुर से अपडाउन करते थे। दूसरे मृतक गोविंद इन्दौर से दो दिन पहले अपने गांव लाहौरी आएं थे और रविवार के दिन ससुराल ग्राम गुलाना में पत्नी से मिलने गया हुआ था और वापस अपने गांव लौट रहा था,इसी दौरान हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews