शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन चम्बल नदी में कूदी

शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन चम्बल नदी में कूदी

श्योपुर| Sheopur शादी के बाद मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन ने उल्टी का बहाना बनाकर कार रुकवाई और पुल से चम्बल नदी (Chambal Rever) में छलांग लगा दी| पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दुल्हन की तलाश की जा रही है| पुलिस गोताखोरों के साथ दुल्हन की तलाश में नदी की तराई तक को खंगाल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की सुबह 6:30 बजे राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर बने पाली पुल की है। श्योपुर तहसील के साडा का पाड़ा गांव निवासी दीपक पुत्र जगदीश सैनी की बारात शनिवार को राजस्थान की खण्डार तहसील के अलापुर गांव में गई थी। रात को धूमधाम से सभी रश्मो रिवाजों के साथ शादी संम्पन्न होने के बाद आज अल सुबह ही वधु पक्ष द्वारा बारात के साथ ही दुल्हन को विदा कर दिया गया| जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की कार पाली पुल के बीचोंबीच आई तो दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रोकने को कहा।

तभी रास्ते में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर चंबल स्थित पाली पुल पर दुल्हन ने दूल्हे से मन घबराने और उल्टी करने की बात कहकर कार रुकवाई और दुल्हन कार से नीचे उतर गई और नदी में छलांग लगा दी| कार में बैठा पति व ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही दुल्हन गहरी चंबल नदी में समा गई। सूचना मिलते ही दूल्हा-दुल्हन के गांवों से कई लोग पहुंच गए। राजस्थान के खंडार और मध्य प्रदेश के मानपुर सामरसा चौकी की पुलिस गोताखोरों के साथ दुल्हन की तलाश में जुट गई|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews