Sheopur News : बाढ़ राहत में गड़बड़ी पर 6 पटवारियों पर एफआईआर दर्ज

FIR

Sheopur News : प्रदेश भर के पटवारियों के द्वारा वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल की जा रही है लेकिन श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश पर तहसीलदार बडौदा सीताराम वर्मा द्वारा बाढ़ राहत में गड़बड़ी के मामले में जांच उपरान्त 6 पटवारी पर थाना बड़ौदा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह है मामला

बता दें कि ऑडिट दल की जांच रिपोर्ट में अनियमितत्ता उजागर होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था। वर्ष 2021-22 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि के वितरण में गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में कलेक्टर संजय कुमार द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करते हुए जांच दल बनाकर जांच कराई गई। जिन पटवारी पर एफआईआर दर्ज कराई की गई है उनमें लक्ष्मी नारायण गोरछिया, मेवाराम गोरछिया, इनायत खान, मंजू दीक्षित, हेमंत मित्तल एवं जकुमार शर्मा शामिल है।

तहसीलदार सीताराम वर्मा द्वारा कराई गई एफआईआर के अनुसार तहसील बड़ौदा में प्राकृतिक आपदा के तहत वर्ष 2021-22 में राहत राशि अनाधिकृत व्यक्तियों के बैंक खातों में जमा कराई गई राशि की जांच, जांच दल द्वारा की गई, जिसकी जांच वर्तमान में पूर्ण हो चुकी है, तहसील बड़ौदा अंतर्गत 28 पटवारियों द्वारा प्राकृतिक आपदा वर्ष 2021-22 की राशि वितरण में कुल 794 कृषकों की 2 करोड़ 57 हजार 401 रुपए अनाधिकृत व्यक्तियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई, जिनमें से सबसे अधिक शासकीय राशि को दुरुपयोग करने वाले 6 पटवारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews