
Sheopur News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक किराना व्यापारी के मुनीम से तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपए की लूट कर ली है। लूट बगवाड़ा और खातोली तिराहे के बीच में की गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
आपको बता दें कि किराना व्यापारी विष्णु गर्ग के यहां पर जीतेंद्र जादौन नाम का व्यक्ति मुनीम का काम करता है। वह शाम को 7.30 बजे के करीब खातोली तरफ से वसूली करके श्योपुर के लिए आ रहा था। जब उसकी बाइक बगवाड़ा और खातोली तिराहे के बीच थी, तभी उसको रोड पर तीन नकाबपोश बाइक सवार दिखाई दिए। जो उसको कट्टा दिखाते हुए रुकने की बोल रहे थे। उसने जब बाइक को दौड़ाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक में लात मार दी, जिससे उसकी बाइक दूर जा गिरी। इसमें वह चोटिल भी हो गया है। बताया गया है कि तीनों बाइक सवार बदमाश उसके पास से वसूली के एक लाख रुपए लूट ले गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और पुलिस मुनीम से अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बदमाशों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”832350238″]
गौरतलब है कि मुनीम रुपए लूटने के दौरान उसकी बाइक में लात मारे जाने से चोटिल भी हुआ है। बताया गया है कि बदमाशों ने मुनीम को रोकने के लिए दो हवाई फायर भी किए।
नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832351063″]
