दिवाली से पहले बड़ा हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 11 लोगों की मौत की खबर

दिवाली से पहले बड़ा हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 11 लोगों की मौत की खबर

शिवपुरी, मोनू प्रधान| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में दिवाली से एक दिन पहले दर्दनाक सड़क हादसा (Road accident) हुआ है| एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन पलटने से 11 लोगों की मौत की खबर है| जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं| सभी घायलों को पोहरी स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया है|

जानकारी के मुताबिक ज़िले की पोहरी तहसील अंतर्गत शिवपुरी रोड ककरा पर शुक्रवार शाम को एक पिकअप वाहन पलट गया| बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| हादसे में कुल 11 लोगों की मौत बताई जा रही है| वहीं कई लोग घायल हुए हैं|

गंभीर घायलो को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है| यह सभी पिकअप वाहन में सवार होकर मोरावन से श्योपुर ज़िले के डेडरी विजयपुर गमी में शामिल होने आए थे, तभी पोहरी से 7 किमी दूर मोड़ पर वाहन पलट गया| हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक सुरेश राठखेड़ा भी पहुँच गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews