कोलारस में पानी की टंकी गिरने को लेकर BJP ने की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कोलारस में पानी की टंकी गिरने को लेकर BJP ने की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले के कोलारस पानी की टंकी गिरने के मामले में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह तो पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी नेता ने मांग की है कि कोलारस में जलावर्धन योजना हेतु बनी पानी की टंकी के टूटने एवं निर्माण में हुये भ्रष्टाचार की जाँच करवा कर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए। पत्र में लिखा है कि कोलारस में पानी की समस्या को देखते हुए कोलारस उपचुनाव के समय सिंध नदी से पेयजल की आपूर्ति हेतु योजना की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गयी थी, जिस पर लगभग 2 वर्ष पूर्व कोलारस नगर के काजी मोहल्ले पुरानी नगर परिषद में पानी की ओवर हेड टंकी बनाई गई थी। लेकिन 16 सितंबर 2020 को वह पानी की टंकी अचानक से गिर गयी। अच्छी बात ये है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि पानी की टंकी आबादी वाले क्षेत्र में बनी थी। 25 से 30 साल से ज्यादा चलने वाली पानी की टंकी मात्र 2 वर्ष में ही भरभरा कर गिर गई कहीं ना कहीं निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करती है जो मौके पर भी स्पष्ट दिखाई देती है जिसकी जांच भी होना चाहिए। इसलिए कोलारस के काजी मोहल्ले में जलावर्धन योजन हेतु बनाई गई पानी की टंकी के निर्माण में हुये भ्रष्टाचार की जाँच करवा कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews