बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने की मांग

बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने की मांग

Surendra Sharma wrote a letter to PM Modi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराने की मांग करते हुए संसद द्वारा लिये गये संकल्प का स्मरण करवाया है।

बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर के हिस्से, जिसे पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता है को मुक्त कराने की माँग की है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि ‘पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर पिछले कई सालों से वर्षों से कब्जा किया हुआ है जिसे हम पाक अधिकृत कश्मीर (Pok) कहते हैं। उसके बिना कश्मीर अधूरा है।’

प्रधानमंत्री को देश की स्वतंत्रता के 60 वर्ष पूर्ण होने 1994 में देश की संसद द्वारा लिये गये संकल्प का स्मरण दिलाते हुये बीजेपी नेता ने लिखा है कि ’22 फरवरी 1994 को देश की संसद के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का संकल्प लिया था। आज भारत स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस पावन वर्ष में पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिले और भारत के नागरिक बेरोकटोक माँ शारदा के दर्शन कर सकें इससे अच्छी सौगात स्वतंत्रता के 76 वी वर्षगाँठ में भारतवासियों को भला और क्या होगी।’ सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में यह विश्वास भी व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संसद का वह संकल्प जल्दी ही पूरा होगा और पाक अधिकृत कश्मीर फिर से भारत का हिस्सा बनेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews