बीजेपी नेता का थाना प्रभारी पर आरोप- “मास्क न पहनने के नाम पर कर रहे अवैध वसूली”

बीजेपी नेता का थाना प्रभारी पर आरोप- “मास्क न पहनने के नाम पर कर रहे अवैध वसूली”

शिवपुरी, मोनू प्रधान। कोलारस अनुविभाग के खतौरा में शनिवार को इंदार पुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसे लेकर एक युवक द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी। उस पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर बदरवास बीजेपी मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि तेंदुआ थाने से आये इंदार थाना प्रभारी शर्मा जी ने लूट मचा रखी है।

मेडिकल स्टोर बना दारू स्टोर, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी 10 पेटी शराब

बता दें कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन फिर से सख्ती कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मास्क न पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस कार्रवाई से नाराज मंडल अध्यक्ष यादव ने इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा पर लूट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी द्वारा प्रतिदिन लोगों से मास्क न पहनने के नाम पर रोज वसूली की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews