खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को हिटलर लिखना महंगा पड़ा, BJP नेता पर मामला दर्ज

MP

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा नेता को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) को हिटलर (Hitler) लिखना महंगा पड़ा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष पति और बीजेपी नेता रामजी व्यास पर सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होने जिस तरह की पोस्ट लिखी थी उसके बाद इलाके में हलचल मच गई थी। हालांकि रामजी व्यास का इस मामले में कुछ और ही कहना है।

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा लिखा गया ग्रामीण ओलंपिक का गाना हुआ वायरल

बता दें कि उन्होने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को लेकर सोशल मीडिया पर असम्मानजनक पोस्ट लिखी थी। उन्होने लिखा था कि ‘श्रीमंत राजमाता सबकी माता, धर्म सत्य प्रेम करुणा की माता अति पूज्यनीय, उनके पुत्र उनके नाती अति वंदनीय पूज्यनीय, किंतु उनकी पुत्री अति निंदनीय, महाराज इनको विदा करो, यह हिटलरशाही करती हैं, जो कभी भी राजपरिवार सिंधिया परिवार ने नहीं किया, सत्य लिखा है मृत्यु पर्यंत सत्य लिखूंगा, श्रीमंत तो ज्योतिरादित्य हैं।’ इस पोस्ट के बाद इलाके में सियासी माहौल गर्म हो गया था। इसे लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत की थी जिसपर कार्रवाई की गई है। इन आरोपों को लेकर रामजी व्यास का कहना है कि उनकी आईडी हैक हो गई थी और ये पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई है। उनके मुताबित वो पहले ही आईडी हैक होने की शिकायत थाने में कर चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews