9 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ा, एक गिरफ्तार दो भागने में सफल

9 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ा, एक गिरफ्तार दो भागने में सफल

शिवपुरी, मोनू प्रधान। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश के बाद आबकारी अमला (Excise Department) भी अवैध शराब (Illegal Liquor)के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।  ग्वालियर चम्बल में आबकारी विभाग की टीम शराब माफिया पर नजर रखी हुई है।  इसी का परिणाम है कि अवैध शराब कारोबारी शिकंजे में फंस रहे हैं। आबकारी अमले ने इसी कड़ी में एक कार्रवाई करते हुए 9 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब से भरी एक वैन गुना से  ग्वालियर की तरफ निकली है।  सूचना के बाद आबकारी विभाग ने नाकाबंदी कर वैन को पकड़ लिया , वैन की तलाशी लेने पर उसमें 9 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। वैन में तीन लोग बैठे थे जिसमें से दो भाग गए जबकि एक व्यक्ति को आबकारी पुलिस ने पकड़ लिया और वैन को भी जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें – Bhopal : नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपी को 3 साल का कारावास

जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर 125 पेटी शराब पकड़ी है। इसमें कई ब्रांड की अंग्रेजी शराब है। शराब 9 लाख की और वेन 6 लाख की है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में शिवपुरी वृत्त  प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज की टीम का अहम योगदान रहा। आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – Chhindwara: वन विभाग ने पकड़े 06 शिकारी, करेंट लगाकर करते थे वन प्राणियों का शिकार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews