आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, 45 लाख की अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, 45 लाख की अवैध शराब जब्त

शिवपुरी, शिवम् पांडेय| शिवपुरी जिले (Shivpuri) में अवैध शराब का कारोबारियो माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह (Akshay Kumar Singh) के निर्देशन में एवं जिला आबकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे ताबडतोड़ कार्यवाहियों की जा रही है आज फिर आबकारी द्वारा कार्यवाही कर करेरा के ग्राम उटवाहा से बड़ी मात्रा में अस्सी हजार किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया गया और 900 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के दो प्रकरण और 34(1) के सात प्रकरण कुल 09 प्रकरण कायम किये गए ।

छापामार कार्रवाई को अंजाम देकर बड़े पैमाने पर शराब को जब्त किया गया है। इसे ड्रमों में भरकर छिपा दिया गया था। कुछ कच्ची शराब बनाने का सामान और लहान आदि भी टीम ने पकड़ा है। पुलिस और आबकारी की टीम ने सख्ती के साथ बड़े पैमाने पर कच्ची शराब ड्रम जब्त किए। जो टीम छापामारी करने पहुंची थी, उसमें करैरा, दिनारा व पिछोर आबकारी विभाग की टीम शामिल थी।

ज़ब्त सामग्री की कुल कीमत 45 लाख लगभग बताई जा रही है उक्त कार्यवाही में करैरा वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा , नीरज त्रिवेदी, तीर्थराज भारद्वाज, सुश्री सोनाली त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक, रिपुदमन राजावत उपनिरी.पुलिस, आबकारी आरक्षक/ मुख्य आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews