वनकर्मियों ने महंत पर किया हमला, माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और बलारी माता मंदिर प्रबंधन के बीच जमकर हुआ विवाद

वनकर्मियों ने महंत पर किया हमला, माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और बलारी माता मंदिर प्रबंधन के बीच जमकर हुआ विवाद

Shivpuri -Clash between Park Management and Balari Mata Management : शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और बलारी माता मंदिर के महंत के बीच झड़प की घटना सामने आई है, बताया जा रहा है ki विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि झड़प में पार्क प्रबंधन के करई गेट पर तैनात वनकर्मियों ने लाठियां चला दी। वही लठियाँ चलती देख दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया।  इस झड़प में फॉरेस्ट गार्ड सहित मंदिर के महंत सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इस घटना को लेकर शिवपुरी में कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दोषी वन कर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

पहले से चल रहा है विवाद

माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और मंदिर के महंत के बीच करई गेट से मंदिर की एंट्री को लेकर लंबे समय से विवाद चला रहा है। माधव नेशनल पार्क प्रबंधन माधव नेशनल पार्क में स्थित बलारी माता मंदिर पर माता के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के आवागमन पर रोक लगाने की बात सामने आई थी। इसका विरोध मंदिर के महंत द्वारा लगातार किया जा रहा था हालांकि दोनों के बीच समन्वय बैठाने के लिए प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया था परंतु माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के द्वारा प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी की गई थी।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी 

[dgv_vimeo_video id=”828623063″]

ऐसा बढ़ा विवाद

मारपीट और विवाद की घटना की शुरुआत तब हुई जब ईटों का ट्रक आया, इस ट्रक को अंदर जाने से वन कर्मियों ने रोक दिया, दरअसल यहाँ  बलारी माता मंदिर पर मां बलारी के महंत और भक्तों द्वारा 24 मई से 2 जून तक शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी की तैयारी में मंदिर प्रबंधन जुटा हुआ था। जानकारी के मुताबिक मंदिर के महंत प्रयाग भारती ने शुक्रवार को एक ईंटों से भरा हुआ ट्रक मंदिर में यज्ञ शाला में बेदी निर्माण कार्य के लिए मंगवाया था। लेकिन माधव नेशनल पार्क के करई गेट पर तैनात वन कर्मियों ने ईंटों से भरे ट्रक को अंदर नहीं जाने दिया। जब मंदिर के महंत प्रयाग भारती ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झड़प हो गई। घटना में दोनों ही पक्षों ने मामले की शिकायत दी है वही घटना में दोनों ही पक्षों के कुछ लोग घायल हुए है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews