महिला की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

महिला की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले की पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रिजौदा की एक विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली, जिसके बाद परिजन महिला को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों द्वारा परिक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया गया। ससुराल वाले मृतका का पीएम कराकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी उसके मायके वाले पोहरी पहुंच गए और मृतका रचना की लाश को थाने के सामने रखकर हंगामा  करने लगे। इस दौरान लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियों का भी सहारा लिया। हंगामा जब ज्यादा बढ़ गया तो पोहरी एसडीओपी द्वारा आसपास के अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

मामले में युवती के मायके पक्ष का कहना था कि रचना की 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके कोई संतान नहीं हुई जिसके चलते रचना को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण रचना को आत्महत्या के लिए उकसाया गया या उसकी हत्या की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक रचना के परिजनों की ओर से ससुराल के पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews