Shivpuri : Sahara India से निवेशकों का पैसा वापिस दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Shivpuri : Sahara India से निवेशकों का पैसा वापिस दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Sahara India : सहारा इंडिया से भुगतान की मांग के लिये शिवपुरी में ऑल जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले और सपाक्स पार्टी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इन्होने मांग की कि निवेशकों का पैसा वापिस दिलाया जाए और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इन्होने कहा कि शिवपुरी के 25 से 30 हजार निवेशकों का पैसा सहारा में फंसा हुआ है। इसे लेकर कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की लेकिन अब तक कई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के साथ उन्होने 7500 निवेशकों की लिस्ट भी उन्हें सौंपी।

इन्होने कहा कि शिवपुरी के निवेशकों के करीब 250 करोड़ रूपये फंसे हुए हैं। ये अब तक मुख्यमंत्री, सांसद, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, मानवाधिकार आयोग सहित कई अधिकारियों और नेताओं को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कारगर कार्रवाई नहीं हो पाई है और लोगों को उनका पैसा वापिस नहीं मिल रहा है। इन्होने कहा कि सहारा से पैसा नहीं मिलने के कारण अब तक दो हजार लोग आत्महत्या कर चुके हैं। लोगों ने अपना पैसा इस उम्मीद में यहां जमा कराया था कि उनकी जरूरत के समय कुछ अतिरिक्त मदद हो जाएगी, लेकिन उनका मूल पैसा भी डूब चुका है।

सपाक्स पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सोलंकी, महेंद्र जैन ,ऑल इंडिया संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा ,गोविंद सेन, संतोष जोषी, संजय सिंह तोमर, राकेश सेन,अनिल सोनी,जे के अग्रवाल, दीपक सोनी,शोभित रस्तोगी, आदिल खान ,कल्पना सोनी, चनयरबरभा भार्गव, उमाचरण भार्गव,दीपक जैन,जावेद खान,पारस जैन ,ब्रजेंद्र कुमार श्रीवास्तव , प्रियांशू शर्मा अन्य सहारा इंडिया से पीड़ित निवेशकों ने शिवपुरी कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इन्होने कहा कि अगर सहारा द्वारा इनके पैसे का भुगतान नहीं किया जाएगा तो पूरे देश में सहारा पीड़ित 13 करोड़ निवेशकों के 65 करोड़ परिवार सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”796260393″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews