शिवपुरी में अनूठी अखंड रामायण के बाद विशाल भंडारा, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

शिवपुरी में अनूठी अखंड रामायण के बाद विशाल भंडारा, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

Muslim sarpanch made Akhand Ramayana : शिवपुरी के पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत,नदना-पिपरोनिया पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यहां हिंदू मुस्लिम एकता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मुस्लिम परिवार को ओर से अखंड रामायण कराया गया। अब इसके समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ और यहां लोगों को भोजन कराया गया। यहां हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन किया और इस तरह इस अनोखे भंडारे का शुभ समापन हुआ।

मुस्लिम सरपंच ने पेश की मिसाल

नंदना-पिपरोनिया पंचायत से पहली बार चुनी गई मुस्लिम सरपंच तमन्ना खान गांव के काली माता के मंदिर पर अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया था। इसके आयोजन में सरपंच के साथ पूरा खान परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि​ पिछोर विधायक केपी सिंह रहे। जब इस आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी लगी तो सभी ने इसकी बहुत प्रशंसा की। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने इस आयोजन के आमंत्रण पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर लोगों पर पड़ रहा है और सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ रहा है।

भंडारे में हजारों लोगों ने किया भोजन

अखंड रामायण पाठ में आसपास के गांव वाले भी शामिल हुए और पूरे आयोजन के दौरान काफी धूमधाम रही। अब इसके समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ और इसमें आसपास के गांवों के 8 से 10 हजार लोगों ने भोजन किया। भंडारे में सभी धर्म के लोग शामिल हुए और पंगत में सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। सरपंच तमन्ना खान का कहना है कि उन्होने सभी की खुशी के लिए ये कार्यक्रम कराया है और किसी के भी बीच धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। पहली बार सरपंच बनीं तमन्ना खान कहती हैं कि उन्होने भी रामायाण पाठ सुना और इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका कहना है कि अवसर मिला तो वो आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कराती रहेंगी।

[dgv_vimeo_video id=”794486173″]

[dgv_vimeo_video id=”794486434″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews