शिवपुरी पहुंचा शहीद अमर का पार्थिव शरीर, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

शिवपुरी पहुंचा शहीद अमर का पार्थिव शरीर, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। सियाचिन की सर्द पहाड़ियों पर देश की सुरक्षा करते हुए माइनस 30 डिग्री तापमान में ह्रदयाघात की चपेट में आने वाले बलिदानी अमर शर्मा का शरीर आज जब शिवपुरी पहुचा तो बलिदानी अमर शर्मा का की एक झलक पाने को संपूर्ण जिले सहित आसपास के लोगों ने आंखों से विदाई देने पहुंचे यहां उमड़ा जनसैलाब आतुर दिखा और लोगों ने अमर शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद, भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा अमर शर्मा तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। दो साल पहले ही अमर की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें…. रीवा : आर्थिक अनियमितता के आरोप में शासकीय कालेज के तीन पूर्व प्राचार्य भेजे गए जेल

भीड़ में शामिल युवा से लेकर बुजुर्गों के अधिकतर हाथों में तिरंगा था। अपने नायक के अंतिम दर्शन के लिए पूरा नगर सड़को पर उमड़ आया, खासकर नौजवानों में इस अमर बलिदानी के दर्शन के लिए होड़ लगी हुई थी, सभी पुष्प अर्पित कर शिवपुरी के लाल को श्रद्धांजलि देने आए हुए थे। वंदेमातरम भारत माता की जय के नारों से आकाश गूंज रहा था।
शिवपुरी में 18वीं बटालियन के गेट पर पहंचते ही अफसरों ने अमर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना के वाहन के पीछे-पीछे हजारों लोग अमर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जब तक सूरज चांद रहेगा अमर तेरा नाम रहेगा का नारे लगाते हुए चल रहे थे। शव के शिवपुरी पहुंचते ही हर आंखें नम हो गईं। संदीप के परिजन और मोहल्लेवासी विशेषकर महिलाओं और बच्चों के बीच कोहराम सा मच गया। महिलाएं फफक- फफक कर रोने लगीं और उनके क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews