शिवपुरी में नाबालिग छात्रा से रेप, स्कूल से ले जाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

शिवपुरी में नाबालिग छात्रा से रेप, स्कूल से ले जाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Rape with 8th class student : शिवपुरी जिले में आठवीं क्लास की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल में थी और आरोपी उसे स्कूल बंक कराकर अपने साथ लॉज में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के ऊपर केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा को उसकी मां स्कूल छोड़ने आई थी और आरोपी स्कूल के बाहर ही उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद वो बहला-फुसलाकर उसे संजय लॉज में लेकर गया। यहां पर आरोपी के एक दोस्त ने उसे लॉज में कमरा दिलवाया। इसके बाद उसपर छात्रा के साथ दो बार रेप किया। बाद में लड़की ने अपने घरवालों को इसके बारे में बताया और फिर मामले की शिकायत पुलिस में की गई। फिलहाल सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 8वीं क्लास की छात्रा के साथ लॉज में रेप की घटना सामने आई है फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

इस मामले में संजय लॉज संचालक भी सवालों के घेरे में है। ये कोई पहली बार नहीं है..चंद पैसों के लालच में शहर के होटल संचालक किशोरियों या लड़कियों को बिना identity verification किए रूम दे देते हैं। इससे पहले भी ग्वालियर बाईपास पर स्थित एक होटल संचालक द्वारा नाबालिग किशोरी को कमरा दिया गया था। वहां पर सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब देखना होगा कि संजय लॉज संचालक से पूछताछ होगी या नहीं।

शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews