सांसद केपी यादव ने की टीकाकरण की अपील, कहा- ‘बचाव ही उपाय है’

सांसद केपी यादव ने की टीकाकरण की अपील, कहा- ‘बचाव ही उपाय है’

शिवपुरी, मोनू प्रधान। कोरोना से बचाव हेतु सभी को टीकाकरण आवश्यक रूप से कराना है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 21 जून से 30 जून तक टीकाकरण महाभियान चला रही है। मध्य प्रदेश सहित संसदीय क्षेत्र में भी टीकाकरण अभियान में लोग उत्साह से टीकाकरण करा रहे हैं। सांसद केपी यादव ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि हमारे कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। यह शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा और कोलारस के नागरिकों को ऑक्सीजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। भगवान ना करें इस प्रकार का कोई भी वातावरण निर्मित हो लेकिन सब की सुरक्षा के लिए तैयारी करना हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जिम्मेदारी है। ये बात सांसद केपी यादव द्वारा कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र शेड निर्माण के भूमि पूजन के दौरान व्यक्त किए गए।

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के बीच कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी किसानों को बड़ी राहत

ऑक्सीजन उत्पादन हेतु संयंत्र में शेड निर्माण लगभग 9 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वृक्षारोपण अभियान के तहत स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात वो अंबेडकर पार्क स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर उन्होंने स्टाफ से टीकाकरण केंद्र की जानकारी ली एवं टीकाकरण करा रहे लोगों का उत्साहवर्धन कर उनको सम्मानित किया एवं उपस्थित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान,हेमंत ओझा, कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़,लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews