MP News : बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, अशोकनगर से ग्वालियर मेमू ट्रेन चलाने की मांग

MP News : बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, अशोकनगर से ग्वालियर मेमू ट्रेन चलाने की मांग

Surendra Sharma wrote a letter to the Railway Minister : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने अशोकनगर से ग्वालियर तक मेमू रेल चलाने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होने कहा कि इन जिलों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और मेमू ट्रेन चल जाने से उन्हें काफी सहूलियत होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को लिखे पत्र में सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि अशोकनगर-गुना एवं शिवपुरी जिले के हजारों यात्री प्रतिदिन शासकीय एवं स्वास्थ्य संबंधी कामों से ग्वालियर तक की यात्रा करते हैं। लेकन इन जिलों में सुबह ग्वालियर जाने के लिए कोई नियमित रेल सेवा नहीं है। कई लंबी दूरी की ट्रेन इन जिलों से गुजरती भी हैं तो उनमें आरक्षण मिलना इतना आसान नहीं होता है।

सुरेन्द्र शर्मा ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि अशोकनगर से ग्वालियर के लिये मेमू ट्रेन प्रारंभ की जाए। ये सुबर 05 बजे अशोकनगर से चलकर 11 बजे तक ग्वालियर पहुंच जाए और शाम को 6 बजे ग्वालियर से वापस चलकर 12 बजे तक अशोकनगर पहुंच जाए। अगर ये मेमू ट्रेन चलाई जाती है तो इससे हजारों नागरिक जो अशोकनगर-साढौरा-पगारा-गुना-म्याना-बदरवास-कोलारस-शिवपुरी-मोहना जैसे स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में खड़े रहते हैं या बसों की भीड़ में परेशान होते हैं, उन्हें बहुत आसानी होगी। बीजेपी नेता ने उम्मीद जताई है कि अशोकनगर गुना शिवपुरी तीनों जिलों के नागरिकों के हितों को देखते हुए रेल मंत्री मेमू ट्रेन की सौगात अवश्य देंगे। इस पत्र की प्रतिलिपि उन्होने नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विवेक शेजवलकर, केपी सिंह यादव के साथ साथ डीआरएम भोपाल को भी भेजी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews