सोशल मीडिया पर राममंदिर भूमिपूजन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर राममंदिर भूमिपूजन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट

सालों के संघर्ष के बाद बुधवार 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर की नींव रखी गई। अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। 5 अगस्त का दिन पूरे देश में दीपावली के तौर पर मनाया गया। कहीं लोगों ने दीप जलाए तो कहीं रंगोली बनाई और आतिशबाजी की। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का उत्साह देश भर में देखने को मिला।

वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सांप्रदायिक सौहार्द्र भड़काने का मामला सामने आया है। शिवपुरी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ बेग ने अपने फेसबुक पर अयोध्या में हुए राम मंदिर शिलान्यास पर आपत्ति जताते हुए भडकाऊ पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को बंद करने के लिए कहा है, वहीं धर्म विशेष को जमीन वापस देने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा की ‘हम बाबरी मस्जिद कि याद नस्ल दर नस्ल दिलाते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा हम मस्जिद वहीं तामीर करेंगे। ’

इस पोस्ट के विरोध में बजरंग दल के जिला सह संयोजक उपेंद्र सिंह यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद आरिफ बेग के खिलाफ शिवपुरी के देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में बतया गया कि बुधवार को देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया, देश में खुशी का माहौल था फिर भी बजरंग दल द्वारा प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए सार्वजनिक रुप से कोई भी कार्यक्रम नहीं किया।

वहीं फेसबुक पर मोहम्मद आरिफ द्वारा सर्वोच्च न्यायल के फैसले के विरूध्द विवादित पोस्ट डाली गई है, जोकि शहर की सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास है। ऐसे लोगों के प्रति जल्द कार्रवाई की जाए। साथ ही बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी विवादित पोस्ट डालने को लेकर मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews