
Sammed Shikhar Jain Samaj Shivpuri Protest : शिवपुरी जिले के खनियांधाना में जैन समाज ने झारखंड के गिरिडीह स्थित पवित्र जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन की सूची में शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ खनियाधाना में जैन समाज ने लगातार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को खनियाधाना में जैन समाज के द्वारा विशाल मशाल यात्रा निकाली गई, मशाल यात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार पुरानी नगर पालिका चौराहा, बस स्टैंड मार्ग, पुराना बाजार बस स्टैंड, रेंज चौराहा पुरानी अस्पताल चौराहा बैंक के पास गांधी चौक होते हुए बड़े जैन मंदिर पर समाप्त हुई, शनिवार को खनियाधाना नगर में लगभग एक सैकड़ा से अधिक जैन समाज के लोगों के द्वारा मुंडन करवाकर पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने पर आंदोलन किया।
[dgv_vimeo_video id=”785738504″]
लगातार प्रदर्शन जारी
इससे पहले भी मुहाँरी कलाँ सकल दिगंबर जैन समाज ने जैन मंदिर के बाहर एकत्रित होकर नवयुवकों ने मुंडन कराया था वही सोमवार को खनियाधाना में जैन समाज सरकार के इस निर्णय के विरोध में आज शाम विशाल मशाल जुलूस निकाला इससे पहले जिले भर में जैन समाज ने अलग-अलग प्रकार से प्रदर्शन किया है। बता दें, जैन समाज का धार्मिक स्थल तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद से ही जैन समाज आक्रोशित हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में खनियाधाना में भी लगातार प्रदर्शन जारी है।
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
