Shivpuri News: शिवपुरी पुलिस ने लोगों को दिया नए साल का तोहफा, खोए हुए 73 मोबाइल किए सुपुर्द

Shivpuri News: शिवपुरी पुलिस ने लोगों को दिया नए साल का तोहफा, खोए हुए 73 मोबाइल किए सुपुर्द

Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी पुलिस ने सोमवार को लोगों को नए साल का तोहफा दिया। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जिलेभर के अलग-अलग स्थानों से चोरी हुए साढ़े 11 लाख रुपए कीमत के 73 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के द्वारा शिवपुरी शहरवासियों के गुम हुए मोबाइल वापस प्राप्त कर लोगों को वितरित किए है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे उन लोगों ने साइबर सेल शिवपुरी में मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज की थी।

73 मोबाइल कीमत लगभग 11.50 लाख

मामले में साइबर सेल प्रभारी उनि मुकेश दुबौलिया एवं उनकी टीम ने गुम हुए मोबाइलों में से 73 मोबाइल कीमत लगभग 11.50 लाख के बरामद कर लिये हैं, जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किये गए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोग वहुत प्रशन्न दिखे एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को धन्यवाद कहा। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान राज्यों से लोकल पुलिस की मदद लेकर एवं लोगों से संपर्क कर शिवपुरी मे खोए हुए मोबाइलों को कोरियर के माध्यम से वापस लाया गया।

माला पहनाकर किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने साइबर टीम और इस कार्य में लगे अन्य पुलिस कर्मियों की इस कार्य के लिये सराहना की है  जिन लोगों ने मोबाइल वापस प्राप्त किए उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं साइबर टीम को माला पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, कंट्रोल रूम प्रभारी उनि(रे) विजेंद्र राजपूत, साइबर सेल प्रभारी उनि मुकेश दुबौलिया उपस्थित रहे।

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की खास रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews