प्रोफेसर ने छात्रा को सोशल मीडिया पर की अशालीन टिप्पणी, स्टाफ से भी अभद्रता

प्रोफेसर ने छात्रा को सोशल मीडिया पर की अशालीन टिप्पणी, स्टाफ से भी अभद्रता

शिवपुरी, शिवम पांडेय। पिछोर नगर के शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में वाणिज्य विषय के प्रोफेसर एक छात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अभद्र कमेंट करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि प्रोफेसर अनंत सिंह ने कॉलेज में ही पढ़ने वाली छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए अभद्र कमेंट भेजा। छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज में दर्ज कराई तो अन्य प्रोफेसर भी छात्रा को गलत मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर के खिलाफ विरोध में उतर गए।

विरोध की सूचना मिलते ही प्रोफेसर अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर बने कॉलेज के टीचिंग ग्रुप में प्रोफेसरों के साथ ही छात्राओं पर पुन: अभद्र कमेंट किया। दो बार अभद्र कमेंट करने के बाद भी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनंत सिंह का बचाव करते हुए छात्रा द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने की बात कह रहे हैं। वहीं जांच समिति का कहना है कि छात्रा ने लिखित शिकायत दी है। इसी शिकायत पर हमने जांच प्रतिवेदन बनाया है। बताया गया है कि यह मामला थाने तक भी पहुंचा था।

शासकीय महाविद्यालय में 6 फरवरी को प्राे. अनंत सिंह ने काॅलेज की एक छात्रा के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किया। इसका पता चलने पर कॉलेज स्टाफ ने विरोध किया। इसके बाद प्रोफेसर अनंत ने स्टाफ ग्रुप में भी अभद्र भाषा का उपयोग किया। मामला सामने आते ही जांच समिति गठित की गई। इस समिति में प्राध्यापक एमएस राठौर, अक्षय कुमार जैन, डॉ. अंजू सिहारे, डॉ. बबीता बाथम तथा महिला उत्पीड़न समिति की संयोजक भावना भटनागर शामिल थीं। इनमें से भावना भटनागर और अक्षय कुमार जैन से चर्चा की गई तो उन्होंने ऐसा कोई मामला होने से ही मना कर दिया। वहीं प्राध्यापक राठौर ने बताया कि महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया था। पीड़ित छात्रा तथा प्राध्यापकों ने लिखित आवेदन दिया था। इस पर समिति द्वारा जांच रिपोर्ट बनाकर प्राचार्य को सौंप दी है। अब प्रभारी प्राचार्य एएस यादव का कहना है कि जांच प्रतिवेदन संयुक्त संचालक को भेजा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews