बेटे से मिलकर लौट रहे एडीएम की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, अस्पताल में भर्ती

बेटे से मिलकर लौट रहे एडीएम की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी, मोनू प्रधान| इंदौर में बेटे से मिलकर शिवपुरी लौट रहे एडीएम रंजीत सिंह (ADM Ranjit Singh) शुक्रवार अलसुबह हादसे का शिकार हो गए। शाजापुर में नेशनल हाईवे (NH) पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। सड़क हादसे (Road Accident) में रंजीत सिंह घायल हुए हैं, उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी एडीएम रंजीत सिंह अपने बेटे से मिलने गुरुवार को इंदौर गए हुए थे। शुक्रवार को सुबह वे अपने ड्राइवर के साथ वापस शिवपुरी लौट रहे थे| इसी दौरान शाजापुर के पास नेशनल हाईवे – 52 एबी रोड पर नैनावद के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई।

हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। उनका शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर ने लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews