SAHARA NEWS : सुब्रतो राय और उनकी पत्नी पर एक और FIR, एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप।

SAHARA NEWS : सुब्रतो राय और उनकी पत्नी पर एक और FIR, एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप।

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। सहारा प्रमुख सुब्रत राय और उनकी पत्नी स्वप्ना राय के खिलाफ शिवपुरी जिले में मामला दर्ज हुआ है। दो दर्जन से ज्यादा निवेशकों ने सुब्रतो राय व उनकी पत्नी पर लगभग एक करोङ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

शिवपुरी कोतवाली थाने में दर्ज FIR में सुब्रतो राय, उनकी पत्नी स्वप्ना राय, ओपी श्रीवास्तव सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके ऊपर आईपीसी की धारा 420 और मध्यप्रदेश निक्षेपको का अधिनियम 2001 की धारा 6(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो दर्जन से ज्यादा आवेदकों ने सहारा प्रमुख पर आरोप लगाया है कि विभिन्न कोऑपरेटिव संस्थाओं के माध्यम से सहारा ने इन लोगों का काफी पैसा सहारा में निवेश करवाया था। जिसकी परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भुगतान की कुल राशि लगभग 92लाख रूपये थी। समयावधि बीत जाने के बावजूद सहारा ने पैसा वापस नहीं किया तो निवेशकों ने एजेंटों से बात की और एजेंटों द्वारा अधिकारियों से बात करने पर उन्हें टका सा जवाब दे दिया गया। कई बार विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी जब कंपनी ने पैसा नहीं दिया तब थक हार कर निवेशको ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई।

Dabra News : शहर जाम से जनता परेशान, गैर जिम्मेदार प्रशासन, ना कोई इंतजाम

अकेले शिवपुरी जिले की बात करें तो लगभग साढे सात हजार निवेशकों का ढाई सौ करोड़ रूपया सहारा के ऊपर बकाया है लेकिन कंपनी देने का नाम नहीं ले रही। इतना ही नहीं सहारा का स्थानीय ऑफिस भी कंपनी के द्वारा बंद कर दिया गया है और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यह बताने के लिए तैयार नहीं कि आखिरकार पैसा कब वापस मिलेगा। ऐसी स्थिति में अब निवेशकों ने प्रधानमंत्री तक से फरियाद की है कि उनका पैसा जल्द से जल्द दिलवाया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews