शिक्षकों से बोले सिंधिया- ”मैं कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा”

शिक्षकों से बोले सिंधिया- ”मैं कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा”

शिवपुरी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को नरवर पहुंचे तो शिक्षकों ने उनका काफिला रोक लिया और गाड़ी के सामने आ गए।शिक्षक कुछ बोल पाते इससे पहले ही सिंधिया ने कहा मुझे विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरा मामला बता दिया है। मैं हूं न कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा। इस दौरान कुछ महिला शिक्षिकाओं की आंखों से आंसू झलक गए। सिंधिया ने उनके सिर पर हाथ रखकर आश्वस्त किया 

दरअसल, शनिवार को सिंधिया नरवर में बिजली केंद्र का भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इसकी खबर लगते ही  50 से अधिक महिलाएं और शिक्षकों सहित कर्मचारी संघों के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से पहले सिंधिया का काफिला रोक लिया और वे गाड़ी के आगे जा पहुंची। महिलाएं अपनी व्यथा बता पाती उससे पहले ही सिंधिया बोले मुझे विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरा मामला बता दिया है। मैं हूं न कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा। इस दौरान कुछ महिला शिक्षिकाओं की आंखों से आंसू झलक गए। सिंधिया ने उनके सिर पर हाथ रखकर आश्वस्त किया।

इसके बाद मंच पर ही मौजूद कलेक्टर अनुग्रहा पी से सिंधिया ने कुछ मंत्रणा की। बाद में कलेक्टर अनुग्रहा ने कर्मचारी संघों के नेताओं को आश्वस्त किया कि मंगलवार को सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मुझसे मिलें और अपनी बात रखें। जहां भी ब्लॉक में पद रिक्त होंगे महिलाओं को उन स्थानों पर पदस्थ करने की कार्रवाई की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews