शिवपुरी: खुद को बताया सीएम हाउस का कर्मचारी, नौकरी का झांसा देकर ठगे पैसे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी

शिवपुरी, शिवम पांडेय। शिवपुरी (shivpuri) में आंगनबाड़ी में कंप्यूटर ऑपरेटर (computer operator) की नौकरी के एवज में ठगों ने दो महिलाओं से पैसे ऐंठ लिए। नौकरी (job) का झांसा देकर युवकों ने दो ग्रामीण महिलाओं से 2620-2620 रुपए ठगे। जब फिजिकल चौकी में संपूर्ण मामले की शिकायत दर्ज की गई तो पुलिस (police) ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तत्काल दोनों ठगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ठग गिरवल (38) पुत्र मेहरबानसिंह निवासी ग्राम खुरई तहसील पिछोर और सुरेंद्र उर्फ छोटू (22) पुत्र मानसिंह लोधी निवासी ग्राम क्यारा तहसील खनियांधाना को कोर्ट में पेश कर जेल (jail) भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें… अच्छी खबर: सिंगरौली पुलिस बना रही ऑक्सीजन युक्त 20 बेड का अस्पताल

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने मामला सीएम हाउस से जुड़े हुए को लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। TI कृपाल सिंह राठौड़ ने तत्कालीन ठग के घर पर दबिश दी और इन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस की पूछताछ में कई मुख्य बिंदु सामने आये लेकिन पुलिस उन्हें अभी स्पष्ट नहीं कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि लॉकडाउन बेरोजगारी के चलते ठगों ने ये रास्ता अपना लिया।

शिवपुरी

यह भी पढ़ें… थाने में आरोपी की पिटाई का मामला पहुंचा मानव अधिकार आयोग, 7 दिन में मांगा जवाब

मध्य प्रदेश कोरोना कर्फ्यू के कारण उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा था। सीएम हाउस का कर्मचारी बताकर उन्होंने इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है लेकिन उनका अधिकतर प्रयास महिलाओ को फंसाने का होता था। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपाल सिंह राठौड़, उनि विनोद यादव, प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंहख्, आरक्षक श्याम शर्मा, साइबर सेल से आरक्षक विकास चौहान, एडी टीम से प्रधान आरक्षक उस्मान खान, आरक्षक चंदू ,अनूप व हरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews