शिवपुरी में भैंस चराने से रोकने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला कर की गई फायरिंग, एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

शिवपुरी में खेत में भैंस चराने से रोकने पर जमकर विवाद हुआ। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडो से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग करने की जानकारी भी सामने आई है।
Shivpuri

शिवपुरी में जमीन को लेकर हुआ विवाद हिसंक झड़प में बदलने की जानकारी सामने आई है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बंदूक से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

यह पूरा मामला जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के जागती गांव का है। यहां जब एक पक्ष ने दूसरे को खेत में भैंस चराने से रोकने की कोशिश की तब ये सारा विवाद खड़ा हो गया। मामले में पीड़ित पक्ष में एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

लाठी डंडे से हमला बंदूक से फायरिंग

पीड़ित पक्ष के प्राण सिंह गुर्जर के मुताबिक दिमान सिंह उनके खेत में भैंस चरा रहा था। जब प्राण सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी दिमान सिंह गाली गलौज करने लगा और अपने परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 7 से 8 लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान इनपर हमला करने को कोशिश की गई और बंदूक से कई फायर किए गए। प्राण सिंह ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत सुरवाया थाने में दर्ज करवाई है। ये लोग एसपी ऑफिस भी पहुंचे जहां घटना की वीडियो पेश कर शिकायत की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब वो थाने में पहुंचे तो अपेक्षा के अनुसार सुनवाई नहीं की गई। मामले में अभी पुलिस का पक्ष सामने नहींं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews