Shivpuri News: तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था

Shivpuri News: तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था

Shivpuri News: खनियाधाना में शनिवार को 13 वर्षीय बालक की मौत तलाब में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए धुवैया तालाब में गया था। इस दौरान अचानक गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक का नाम आदि जोशी पिता नाम अजय जोशी बताया जा रहा है, वह खनियाधाना में अपने परिवार के साथ रहता था।

गहरे पानी में डूबने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में आसपास के लोगो ने उसे किसी तरह तालाब से गहराई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक आदि जोशी की सांसे थम चुकी थी। परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग उसे तुरंत खनियाधाना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना के बारे में लोगों से एवं परिजनों से जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गाँव में मातम छाया हुआ है।

शिवपुरी से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews