Shivpuri News : 9 साल की बच्ची से हुआ दुष्कर्म, नाबालिग गिरफ्तार

Shivpuri News : 9 साल की बच्ची से हुआ दुष्कर्म, नाबालिग गिरफ्तार

Shivpuri Rape News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बीते 2-3 अप्रैल को 9 साल की बच्ची के साथ 15 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसे गुना जिले के बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार भानगढ़ की रहने वाली 9 साल की नाबालिग बालिका अपनी मां के साथ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बिलोखा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। इसी दौरान 2-3 अप्रैल की रात पड़ोस में रहने वाले 15 साल के नाबालिग बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि 4 अप्रैल की सुबह बालिका ने सारी घटना अपनी मां को बताई थी। नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता के साथ सुभाषपुरा थाना पहुंचकर मंगलवार की रात शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपित 15 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर गुना जिले के बाल सुधार केंद्र में भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews