Shivpuri News: पुलिस द्वारा ब्लाइन्ड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बुधना नदी के पास मिली थी युवक की लाश, आरोपी गिरफ्तार

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Shivpuri News: शिवपुरी-खनियांधाना पुलिस ने बुधना नदी के पास हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक कुलदीप लोधी पुत्र रामप्रकाश लोधी निवासी विशनपुरा थाना बामौरकला के हत्या के आरोप में दीपक आदिवासी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप और दीपक आदिवासी निवासीगण विशनपुरा थाना बामौरकला के मोटरसाईकल से किसी काम से ग्राम खैरबास थाना पिछोर गये थे। खैरवास से लौटते समय खनियाधाना पिछोर रोड पर बुधना नदी के पास कुलदीप पुत्र रामप्रकाश लोधी (उम्र 22 साल, निवासी विशनपुरा) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या करने और साथी दीपक आदिवासी को गोली लगने से घायल होने की रिपोर्ट थाना खनियाधाना में दर्ज करवाई गई थी।

मामले की जांच के लिए निरी.धनेन्द्र भदोरिया (थाना प्रभारी थाना खनियाधाना) और उनि पुनीत बाजपेयी द्वारा टीम गठित हुई थी। हत्या का प्राइम सस्पेक्ट दीपक आदिवासी से घटना के संबंध मे सख्त पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि उसकी अनुपस्थिति मे मृतक कुलदीप लोधी उसके घर आता-जाता रहता था। घर में उसकी बहन व पत्नि अकेली रहती थी। मना करने के बावजूद भी उसका आना-जाना नहीं रुका। इसलिए 5 मई, 2023 को खैरबास से लौटते समय बुधना नदी के पास खनियाधाना पिछोर रोड पर सुनसान जगह देखकर मौका पाकर उसने गोली मारकर कुलदीप लोधी की हत्या कर दी। अपराध से बचने के लिए दीपक आदिवासी ने खुद के बायें कंधे मर भी गोली मार ली। उसने घटना स्थल पर स्वयं के द्वारा छिपाकर रखी गई पिस्टल और दो चले हुए कारतूसों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसे जप्त कर लिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”825926261″]

इस कार्रवाई में मे निरी. धनेन्द्र भदौरिया,  उनि पुनीत बाजपेयी, उनि रणवीर सिहं चौहान, उनि अशोकबाबू शर्मा,  उनि रंगलाल मेरे, सउनि अरुण वर्मा, सउनि प्रकाश कौरव, सउनि सुकल मरावी, आर. धर्मेन्द्र , आर. मंजीत हेमसिंह, आर. अंकित, आर. जयवीर, आर. बलराम, स आर. अरुण, आर. सत्यवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews