Shivpuri News : IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला बुकी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल सहित लाखों-करोड़ों का ट्रांजेक्शन जब्त

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के साथ उसके दो साथियों के खिलाफ भी सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ कोतवाली पुलिस ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने बाले बुकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपए की कीमत का मोबाइल उसमें लाखों-करोड़ों के ट्रांजेक्शन सहित 1 लाख 70 हजार रुपए भी जब्त किए है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के साथ उसके दो साथियों के खिलाफ भी सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार की रात सूचना के बाद एक युवक को फतेहपुर क्षेत्र की शराब की दुकान से पकड़ा था। आरोपी के मोबाइल में खेले जा रहे राजस्थान एवं चैन्नई की टीम के बीच मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रुपए नगदी व मोबाइल जब्त किया। आरोपी ने अपना नाम मनोज धाकड़ पुत्र नत्थूराम धाकड़ बताया था। आरोपी नबाव साहव रोड़ प्रज्ञा बाल मंदिर हाई स्कूल के पास का रहने बाला हैं। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर अपने दो सहयोगियों के नाम भी बताएं है। आरोपी का पहला साथी मोहित उर्फ मोनू वैष्णव पुत्र महेन्द्र शर्मा है। जो फिजिकल थाना क्षेत्र के माता वाली गली में रहता है। वहीं दूसरा साथी करैरा थाना क्षेत्र के घडियाली मोहल्ला का रहने वाला फरीद पुत्र जफर खान है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पकडे गए आरोपी की तलाश में पुलिस पहले से ही थी।

पकड़े गए आरोपी मनोज धाकड़ शहर सहित जिले भर में आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने के लिए लोगों को आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराता था। इसके बाद हार-जीत के नगद पैसों के लेनदेन का काम खुद व अपने साथियों के साथ करता था। बता दें कि जो 1 लाख 70 हजार रूपए मनोज धाकड़ के पास से पुलिस ने बरामद किए हैं। वह सभी पैसे बांटी गई आईपीएल की आईडी की वसूली की थीं। आरोपी के मोबाइल में डली दोनों सिम ऐक्सिस बैंक, बंधन बैंक, तथा बैंक आफ इण्डिया जैसे बैंको से लिंक है। पुलिस आरोपी द्वार मोटे पैसों के लेनदेन करने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews