Shivpuri News : राशन की कालाबाजारी करने की एसडीएम से की शिकायत

Shivpuri News : राशन की कालाबाजारी करने की एसडीएम से की शिकायत

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाली पड़रा गांव में पीडीएस की दुकानदार समिति प्रबंधक अधिकारियों की मिलीभगत से समिति प्रबंधक और सेल्समेन गरीबों के हक के निवालों को बाजारों में ऊचे दामों में खफा रहे हैं। पड़रा गांव के ग्रामीण में पीडीएस की दुकान पर इस समय गरीब अपने हक का निवाला पाने के लिए मोहताज है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, पिछोर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के पास पहुंचकर आदिवासी परिवारों ने राशन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। बीपीएल धारी गरीब आदिवासी परिवारों ने जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के पास सेल्समेन शेर सिंह लोधी पर आरोप लगाया है कि जून-जुलाई सेल्समैन दबंगई से अंगूठा लगवा लेता है अंगूठा न लगाने पर अभद्र व्यवहार कर अंगूठा लगवा लिया जाता है।

कई बार सीएम हेल्पलाइन सहित पिछोर एसडीएम के पास शिकायत भी की लेकिन अधिकारी कार्यवाही की जगह सुविधा शुल्क से वास्ता रखे हुए हैं जिससे समिति प्रबंधक और सेल्समेन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही गुस्साए लोगों ने शिवपुरी जिलाधीश अपने खाद्यान्न के लिए और विक्रेता को दुकान से हटाने के लिए एसडीएम के पास जाकर संबंधित अधिकारी को आवेदन देकर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews