Shivpuri News : बंदूक की नोक पर युवती के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Shivpuri News : बंदूक की नोक पर युवती के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Shivpuri Rape News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तिजारपुर गांव के एक 20 साल की युवती का दिन दोपहर घर से अपरहण कर लिया। दो माह तक जंगल मे में बंधक बनाकर आरोपियों द्वारा बारी बारी से उसकी आबरू लूटी गई। जैसे तैसे युवती बलात्कारियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव पहुँची और अपने परिजनों के साथ मगरोनी चौकी में शिकायत दर्ज कराई जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो आज युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।

दिनदहाड़े किया कट्टे की नोक पर अपरहण

बता दें कि यह पूरा मामला जिले की नरवर तहसील क्षेत्र के तिजारपुर रहने वाली 20 साल की युवती ने बताया कि 2 माह पहले की बात है दोपहर के समय में अपने घर पर थी मेरे मम्मी पापा और चाचा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अजय बाथम निवासी सांसन तहसील भितरवार, मनोज किरार निवासी भितरवार, मुकेश गौड़ निवासी गड़ीखेरे तहसील चीनोर मेरे घर आ धमके। इनमें से में मुकेश गौड़ को पहले से ही जानती थी। तीनों ने मेरा कट्टे की नोक पर अपहरण कर लिया तीनों मुझे अल्टो वाहन में बैठा कर सांसर के जंगल में बने एक अज्ञात कमरे पर ले गए जहां तीनों ने मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया रेप का यह क्रम करीब 2 माह तक जारी रहा।

चंगुल से छूटकर भागने में मिली सफलता

14 जनवरी की रात जैसे-तैसे में आरोपियों के चंगुल से छूट कर भागने में सफल रही में जैसे तैसे अपने गांव हरदौल पुरा निजामपुर पहुंची। इसके बाद पीछे से दो अज्ञात महिला और 5 लोग मेरे घर पर आ धमके लेकिन मेरे परिजनों सहित ग्रामीण एकत्रित हो गए जिसके बाद सभी लोग मौके से भाग गए। परिजनों के साथ इसकी शिकायत मैंने मगरोनी चौकी में दर्ज कराई थी परंतु वहां पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज वह एसपी के पास शिकायत लेकर पहुची हैं।

[dgv_vimeo_video id=”794536062″]

पुलिस कर रही है जाँच

इधर मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है युवती की गुमसुदगी चौकी में दर्ज कराई गई थी। युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था। युवती के वयान भी दर्ज कर लिए गए। मामले की अभी जांच जारी है।
शिवपुरी से मोनू प्रधान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”794535548″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews