Shivpuri News : पुलिस ने ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार, 10 लाख की 40 ग्राम स्मैक बरामद

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shivpuri News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ फिजिकल थाना पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक के साथ पेडलर को भी गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए पेडलर से आगे की पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

फिजिकल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रजक धर्मशाला के पास गोरी कुण्ड रोड पर एक व्यक्ति के पास स्मैक की बड़ी खेप है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली थी। आरोपी के पास से 40 ग्राम स्मैक की खेप बरामद हुई थी।

पुलिस ने पूछताछ में पता लगा कि आरोपी मुरारी पुत्र रोडूलाल लोधा (32) राजस्थान की छीपा बडोद तहसील के कोटडा भगवान गांव का रहने बाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लाख की स्मैक बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शहर में किन लोगों को स्मैक की खेप खपाने आया था। इसकी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews