Shivpuri News : 72 घंटे के भीतर अपहरण हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला, चार मासूम बहनों को रक्षाबंधन पर उनका इकलौता भाई लौट कर दिया बड़ा तोहफा

Shivpuri News : 72 घंटे के भीतर अपहरण हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला, चार मासूम बहनों को रक्षाबंधन पर उनका इकलौता भाई लौट कर दिया बड़ा तोहफा

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा के हाट बाजार से चार बहनों का इकलौता भाई चोरी हो गया था। सात माह के लापता मासूम बच्चे को 72 घंटे के भीतर तलाश कर शिवपुरी पुलिस ने रक्षा बंधन का तोहफा बच्चे की चार बहनों को दिया है। पुलिस ने सात माह के मासूम बच्चे को जयपुर से बरामद कर बच्चे को चोरी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। और मासूम को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को भौंती थाने में एक 7 माह के मासूम की मां आरती केवट ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे में अपनी बेटी उम्र 4 साल और मेरे 7 माह के बेटे कार्तिक के साथ घर पर थी। तभी एक अज्ञात महिला मेरे घर पहुंची और बोली हमारी गाड़ी खराब हो गई है मुझे पानी पीला दो। मैंने उसे पानी दिया और वह घर में बैठ कर अपनी गाड़ी का इन्तजार करने लगी। बातों-बातों में महिला ने अपने आप को खनियाधाना की रहने वाली बताया साथ ही शिवपुरी जाने की बात कही थी। उसके बाद वहां मेरे बीटा नहीं दिखा। जब मासूम की खोजबीन की, मगर उसका कही पता नहीं चला। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साएं ग्रामीणों को समझाकर आश्वासन दिया कि वह मासूम को जल्द से जल्द परिजनों को सौंप देंगे।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिह भदौरिया द्वारा घटना की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई। जो लगातार क्षेत्र में बच्चे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीण अंचल में सीसीटीवी कैमरे न होने के चलते सर्चिंग में परेशानी आ रही थी। हालांकि, कुछ सीसीटीवी में संदिग्ध महिला के फोटो कैद हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की शिनाख्त की कोशिश की। अपहरण करने वाली महिला की पहचान ग्राम धुवाई निवासी दयावती लोधी पत्नी रामेश्वर (45) और बाइक चलाने वाले युवक की पहचान दयावती के बेटे छोटू उर्फ सुनील लोधी के रूप में हुई। पुलिस महिला के धुवाई स्थित घर पर पहुंची। महिला वहां नहीं मिली और ना ही बेटे व पति का कोई सुराग लगा। पूछताछ में पता चला कि महिला जयपुर में रहती है और बच्चों व लड़कियों की खरीद फरोख्त का काम करती है। उसके बाद पुलिस जयपुर पहुंची। जहां साइबर टीम की मदद से जयपुर के जगतपुरा खाटू श्याम कालौनी नंबर 7 के एक किराए के कमरे से बच्चे को देर रात 2 बजे बरामद कर आरोपी महिला दयावती लोधी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने धारा 363 के अपराध में मानव तस्करी की धारा 370 इजाफा करते हुए महिला दयावती लोधी सहित उसके बेटे सुनील लोधी को मामले में नामजद कर लिया है।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”859430322″]

[dgv_vimeo_video id=”859430515″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews