Shivpuri News: 6 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Shivpuri News: 6 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Shivpuri News: कल शिवपुरी जिले के करैरा में एक 6 साल की मासूम का अपहरण के बाद रेप और उसकी हत्या का मामला सामने आया था। अंधी गुत्थी को करैरा पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस की एक टीम द्वारा किड्नैप हुई बच्ची की तलाश की गयी। जो ग्राम बडोरा के स्कूल के पास सरसों के खेत में मृत अवस्था में मिली। जिसकी जांच में पाया गया कि बच्ची के दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई है । जिस पर धारा 366ए, 376एबी,302 ताहि एवं 5 एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस की स्पेशल टीम को किया गया रवाना

मामले गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी राजेश चंदेल के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। घटना जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी राजेश चंदेल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एस.डी.ओ.पी. संजय चतुर्वेदी, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, एफएसएल अधिकारी डाँ. अखिलेश भार्गव, डाँ. एच.एस बरहादिया ने डॉग स्कॉड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग की साथ ही पुलिस की अलग-अगल टीमों के द्वारा निरंतर वडोरा के आसपास गांव में सर्चिंग की गई।

आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को शाम 4 वजे करीव बच्ची भागवत कथा के पास लगे एक झूले के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। उन्हीं बच्चों से पूछताछ की गई तो एक वच्ची के द्वारा वताया कि बच्ची घटना के दिन नाबालिक पड़ोसी गांव राकेश जाटव के साथ देखा गया। जिसके आधार पर तलाश की गई थी। आरोपी अपने खेल में छुपा मिला। नाबालिग ने पूंछताछ में 10 फरवरी को वडोरा ग्राम में मंदिर के पास स्थित सरसो के खेत में बालिका को ले जाकर, उसके साथ बलात्कार करने और बालिका के चिल्लाने पर उसकी हत्या को स्वीकार किया। इस अंधे कत्ल और बलात्कार की घटना के गंभीर अपराध का पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया गया।

घटना का खुलासा करने में इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस सनसनीखेज घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक करैरा सतीश सिंह चौहान , SI नीतू सिंह धाकड , SI नीरज राणा, SI कुलदीप सिंह , SI जूली तोमर ,SI भोलाराम पुरोहित ,सउनि कमल सिंह बंजारा , सउनि जयनारायण, सउनि जितेन्द्र सिंह जाट, म.प्रआर प्रभावती, प्रआर दुर्गाचरन, आर सोनू पाण्डेय, आर देवेश तोमर, आर काले खां, आर गोविन्द , आर सतेन्द्र सिकरवार, आर राघवेन्द्र, आर सोनू, आर संतोष कुशवाह, म आर रजनदीप कौर थाना कोतवाली से निरी. अमित भदौरिया थाना आर. भोला आर अजीत, प्रभारी सुरवाया उनि रामेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी अमोला उनि संतोष भार्गव, आर संजीव, आर संदीप ,चौकी प्रभारी थनरा सउनि सतीश जयंत आर अंकित सिंह चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि नितिन भार्गव, सैनिक बृजकिशोर शर्मा चौकी प्रभारी खौड उनि अंशुल गुप्ता, आर सुखवीर, साइबर सैल आर विकास चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
शिवपुरी से शिवम पांडे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews